मौर्य साम्राज्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न 2018
Most Important Questions Related to Maurya Empire in 2018
भारत में विभिन्न कालों में अनेक साम्राज्य रहे, इन्हीं में से एक साम्राज्य है मौर्य साम्राज्य। इनके नाम को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस साम्राज्य के संस्थापक गण मोर पालने के शौकीन थे इस कारण इनका नाम मौर्य पड़ा।
मौर्य साम्राज्य भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, 2018 में इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों पर ज़रा गौर करते हैं।
1. सभी महाजनपदों में सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन सा था?
उत्तर: मगध
2. किन नदियों के निकट मगध की स्तिथि थी?
उत्तर: गंगा तथा सोन नदी।
3. मगध की सेना किस कारण प्रसिद्ध थी?
उत्तर: सेना में हाथियो का प्रयोग।
4. मगध की पहली तथा अंतिम राजधानी का क्या नाम था?
उत्तर: राजगीर तथा पाटलिपुत्र।
5. मौर्य साम्राज्य की स्थापना में चन्द्रगुप्त की सहायता किस विद्वान ने की?
उत्तर: चाणक्य (अन्य नाम कौटिल्य)
6. चाणक्य द्वारा रचित पुस्तक का क्या नाम है?
उत्तर: अर्थशास्त्र
7. मौर्य काल मे भारत आया यात्री मेगस्थनीज कहाँ से आया था?
उत्तर: यूनान से (राजा सेल्यूकस का दूत बनकर आया)
8. अशोक के अभिलेखों की भाषा और लिपि क्या थी?
उत्तर: भाषा प्राकृत तथा लिपि ब्राह्मी
9. अशोक ने अपने धर्म को क्या कहा?
उत्तर: धम्म
10. अशोक ने धर्म की शिक्षा देने के लिए किन अधिकारियों को नियुक्त किया?
उत्तर: धम्म महामात्र
11. मौर्य साम्राज्य के पहले तीन शासक कौन कौन थे?
उत्तर: चन्द्रगुप्त, बिंदुसार तथा अशोक।

Comments
Post a Comment