Most important Question related to lithosphere in 2018 for SSC Bank Dsssb Kv Railway
Most important Question related to lithosphere in 2018 for SSC Bank Dsssb Kv Railway
स्थल मण्डल से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रश्न।
प्रश्न 1: किस गोलार्ध में विश्व का अधिक स्थल भाग है?
उत्तर: उत्तरी गोलार्द्ध।
व्याख्या: पूरा विश्व दो गोलार्द्धों में बंटा हुआ है उत्तरी तथा दक्षिणी गोलार्द्ध, नक्शे में उत्तर दिशा में उत्तरी तथा दक्षिणी दिशा में दक्षिणी गोलार्द्ध है।
प्रश्न 2: कौन सा पर्वत एशिया और यूरोप को अलग करता है?
उत्तर: यूराल पर्वत
प्रश्न 3: किस महाद्वीप से विषुवत, कर्क तथा मकर तीनो रेखाएं गुज़रती हैं?
उत्तर: अफ्रीका।
व्याख्या: अफ्रीका महाद्वीप की स्तिथि ऐसी है कि उसका अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध तथा कुछ भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में है इस कारण तीनो रेखाएं इस महाद्वीप से गुजरती हैं।
प्रश्न 4: उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका को जोड़ने वाला संकरा मार्ग का क्या नाम है?
उत्तर: पनामा जलसन्धि
प्रश्न 5: विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला किस महाद्वीप में है?
उत्तर: द. अमेरिका (एंडीज पर्वतमाला)
प्रश्न 6: विश्व की सबसे बड़ी नदी किस महाद्वीप में है?
उत्तर: द. अमेरिका (अमेज़न नदी)
व्याख्या: क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेज़न है जबकि लम्बाई की दृष्टि से नील नदी सबसे लंबी नदी है।
प्रश्न 7: कौन सा महाद्वीप द्वीपीय महाद्वीप कहलाता है।
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया।
व्याख्या: जो क्षेत्र चारो ओर से जल से घिरा होता है वह द्वीप कहलाता है तथा ऑस्ट्रेलिया चारो ओर से जल से घिरा है इस कारण द्वीपीय महाद्वीप कहलाता है।





Comments
Post a Comment